हर इंसान है खास सभी बोर्ड के एग्जाम लगभग समाप्त हो चुके हैं और अब रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। जो विद्यार्थी सफल होते हैं वो तो बधाई के पात्र हैं ही लेकिन जो विद्यार्थी असफल होते हैं,या अपने अपेक्षा के अनुरूप मार्क्स नहीं आने पर दुःखी हो जाते हैं। प्राय: यह भी देखा जाता है कि कुछ बच्चे इतने निराश हो जाते हैं कि खुदकुशी की कोशिश भी करते हैं। सफलता ,असफलता तो जीवन का एक हिस्सा है।जैसे आशा है तो निराशा भी होगी,सुख है तो दुःख को भी आना ही है ।ये सब तो जीवन के पहलू हैं जो आते जाते ही रहेंगे,लेकिन एक असफलता को ही अपने जीवन में सब कुछ मान लेना ,उसके लिए निराश होना गलत है। आप ने जब चलना सीखा तो क्या सीधे आप चलने लगे नहीं न।आप कितनी बार गिरे होगे फिर उठे फिर चलना शुरू किया।वैसे ही जब आपने बोलना और पढ़ना भी शुरू किया था तो क्या एक ही बार में आपने बोलना और पढ़ना,लिखना शुरू कर दिया था।नहीं सोचो कि अगर आप उस समय हार मान लेते तो क्या आज आप ऐसे होते। बच्चों हर सफलता के लिए कई बार असफल होना पड़ता है। हर सफलता या असफलता आपको कुछ ना कुछ सिखाती ही है।आप कभी नहीं कुछ खोते चाहे आप कितनी बार भी अस...
संदेश
मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
सफलता
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सफलता असफलता के कई बहाने कभी गरीबी तो कभी पिताजी ना माने बन सकता था मैं भी अफसर कहते सुना होगा आपने भी अक्सर। पर गांठ बांध लो मेरी एक बात,दृढ़ निश्चय हो और आत्मिश्वास तो रोक नहीं सकता कोई मार्ग,गाने नहीं पड़ेंगे असफलता के राग हरेक इंसान होता है खास,हूनर होता है सबके पास बस कर लो खुद की पहचान,एक दिन होगा तुम्हारा भी नाम जब पहाड़ को तोड़ कर,रास्ता बना दिया मांझी ने अहिंसा की राह पर चलकर,आजादी दिला दी गांधी ने बन गए वैज्ञानिक ,राष्ट्रपति,कलाम पेपर बेचकर खड़ा कर दिया उद्योग टाटा ने,कचड़े की ढेर पर। चिड़िया बनाती घोसला, तिनका तिनका जोड़कर चढ़ती चींटी दीवारों पर ,सौ बार भी फिसलकर सचिन अमिताभ कोहली ने पेश किए हैं अपने मिशाल जीवन से इनके भी प्रेरणा लो जैसे गीता बबीता हिमा दास सफलता का केवल एक ही राज,परिश्रम को बनाओ, अपना औजार करते रहो निरंतर अभ्यास,दिखा दो दुनिया को तुम हो खास भीड़ से अलग बनाओ अपनी पहचान,बढ़ाओ देश का मान सम्मान सफलता